मक्खनपुर हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में कई लोग घायल
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची मक्खनपुर थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान और उनकी हालत के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।













