वासुदेव इण्डस्ट्रीज राइस मिल पर छापा, 9.88 लाख रुपये का लगा जुर्माना
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। बिलसंडा 23,706 क्विंटल धान और 899 क्विंटल चावल का स्टॉक मिला। मंडी परिषद की कार्रवाई से राइस मिल संचालकों में मची खलबली पीलीभीत यूपी। धान खरीद के बीच जिले में राइस मिलों के स्टॉक की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में मंडी परिषद बरेली के उपनिदेशक (प्रशासन) विश्वेंद्र कुमार ने शनिवार को बिलसंडा स्थित वासुदेव इंडस्ट्रीज राइस मिल पर औचक छापेमारी किया। जांच के दौरान मिल में धान और चावल का भारी स्टॉक मिलने तथा अनियमितताएं पाए जाने पर 9.88 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के राइस मिल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार उपनिदेशक विश्वेंद्र कुमार ने मंडी सचिव नाजिम और अन्य कर्मचारियों के साथ बिलसंडा के बंडा रोड स्थित वासुदेव इंडस्ट्रीज राइस मिल का निरीक्षण किया। टीम ने मिल में रखे धान और चावल के स्टॉक की जांच की। इस दौरान मौके पर 23,706 क्विंटल धान और 899 क्विंटल चावल पाया गया। जांच में अनियमितताएं सामने आने पर मिल पर जुर्माना लगाया गया। शासन की ओर से धान खरीद के दौरान राइस मिलों में धान और चावल के भंडारण की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत मंडी परिषद की टीम ने स्टॉक का सत्यापन शुरू किया है।
अधिकारियों ने क्षेत्र की अन्य राइस मिलों में भी भंडारित धान की जांच शुरू करा दी है, ताकि स्टॉक की स्थिति और अभिलेखों का मिलान स्थिति और अभिलेखों का मिलान किया जा सके। छापेमारी करने वाली टीम में प्रभात यादव, बीसलपुर मंडी सचिव नाजिम, ओमपाल सहित मंडी परिषद के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद जिले की अन्य राइस मिलों में भी स्टॉक जांच को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।













