HomeJaunpurसात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारम्भ

सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारम्भ

सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के प्रबंधक डा. सत्यराम प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि डा. ओम प्रकाश दुबे समाजशास्त्र विभाग ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की चित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डा. विजय प्रताप तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजन के चारों इकाई की तरफ से संयुक्त रूप से प्रबंधक को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया जिन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल जीवन की कामना किया।
इसके पहले महाविद्यालय के छात्रावास में योजना के प्रथम दिन प्रथम सत्र में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वच्छता का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश, स्वयं यादव, संतोष शुक्ला, शशिकांत सहित समस्त स्वयंसेवक एवं सेविकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डा. मधु पाठक ने किया। अन्त में डा. यदुवंश कुमार ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read