सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का आयोजन 9 से
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के रजनौली स्थित देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय रजनौली (सिरसी) राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सप्तदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 9 से 15 मार्च तक महाविद्यालय परिसर में आयोजित है। उसका उद्धाटन 9 मार्च को प्रात: 10 बजे मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी धनधटा सुनील कुमार एवं बेलघाट ब्लाक प्रमुख एवं महाविद्यालय की प्रबंधक डाॅ पूजा सिंह कौशिक द्वारा होगा। कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ दीपक प्रताप सिंह ने देते हुये बताया कि यह शिविर क्षेत्रीय लोगों और युवाओं को जागरूक के साथ ही समस्त समस्याओं के निदान के लिए होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










