HomeTrendingस्लम बस्तियों में सेवा भारती बंटेगी दीपावली किट

स्लम बस्तियों में सेवा भारती बंटेगी दीपावली किट

  • स्लम बस्तियों में सेवा भारती बंटेगी दीपावली किट

  • चिन्हित शोषित वंचित उपेक्षित परिवार की रोशन होगी दीपावली

तेजस टूडे ब्यूरो
रायबरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग सेवा भारती बस्तियों में शोषित वंचित उपेक्षित, परिवार के लिए एक किट तैयार कर रही है जिसमें लक्ष्मी गणेश की तस्वीर के साथ मिठाई, लाई गट्टा, दीपक रखा गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख ने बताया कि दीपावली प्रकाश का त्योहार है। इस दिन को सत्य का असत्य पर विजय के रूप में मनाया जाता है। लोगों में एक दूसरे को उपहार देने की परम्परा है। सेवा भारती का उद्देश्य समाज में जनजागरण करने का भी उद्देश्य है। साधन सम्पन्न परिवार का आह्वान है कि अपने आस—पास कोई घर बच्चे अंधेरे में न रहे। सभी के चेहरे पर मुस्कान हो। इसके लिए सभी को आगे आकर उन्हें उपहार देना चाहिये। सेवा भारती के टीम ने दीपावली किट तैयार किया गया।
जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि समाज के सहयोग से किट तैयार किया गया जिसे चिन्हित निर्धन उपेक्षित परिवारों संगठक के कार्यकर्ता द्वारा पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष सुशील गुप्ता, महामंत्री शेखर शुक्ला, शशिकांत शुक्ला, विजय रस्तोगी, अंजली शुक्ला, ममता गुप्ता, नगर सेवा प्रमुख रोहित शर्मा का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

 

Must Read