Homeभारतलड़की की एडिट की गई अश्लील तस्वीरें देख, लड़के वाले ने कहा...

लड़की की एडिट की गई अश्लील तस्वीरें देख, लड़के वाले ने कहा ऐसा… | #TejasToday

लड़की की एडिट की गई अश्लील तस्वीरें देख, लड़के वाले ने कहा ऐसा… | #TejasToday

चित्रकूट, पीएमए। युवती के परिवार का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने उनकी बेटी की तस्वीरों को अश्लील तस्वीरों के साथ एडिट दिया और जिस व्यक्ति के साथ लड़की की शादी तय थी, उसे वो तस्वीरें भेज दीं। जिसके कारण अब लड़के वाले उनकी बेटी से शादी करने से इनकार कर रहे हैं।
इंटरनेट के आने से जहाँ एक तरफ हमें हर काम को करने में अब आसानी हो गई है वहीँ दूसरी ओर ये टेक्नोलॉजी नाम की बला कभी-कभी हमारे लिए ही हैवान बन जाती है। आपने सोशल मीडिया पर लोगों के निजी फोटो लीक होने से लेकर व्यक्तिगत जानकारी लीक होने के कई मामले सुने होंगे। इसके साथ ही आए दिन हमें ऐसी खबरें भी सुनने को मिल जाती हैं जहाँ लोगों की तस्वीरों को एडिट करके एक अश्लील रूप दे दिया जाता है। और इन सभी मामलों की शिकार ज़्यादातर महिलाएं होती हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है चित्रकूट ज़िले के मऊ थाना क्षेत्र के एक गाँव का, जहाँ एक युवती के परिवार का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने उनकी बेटी की तस्वीरों को अश्लील तस्वीरों के साथ एडिट दिया और जिस व्यक्ति के साथ लड़की की शादी तय थी, उसे वो तस्वीरें भेज दीं। जिसके कारण अब लड़के वाले उनकी बेटी से शादी करने से इनकार कर रहे हैं।
लड़की के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी तीन महीने पहले कर्वी कोतवाली क्षेत्र के छेछरिया खुर्द गाँव के एक लड़के से तय हुई थी। और 5 जुलाई को बारात आनी थी, लेकिन 3 दिन पहले लड़के वालों ने उनको फ़ोन करके शादी करने से मना कर दिया। लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं और कार्ड भी बाँट दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने बेटी को दहेज देने के लिए 50 हज़ार रूपए का क़र्ज़ लेकर दहेज का सामान भी खरीद लिया था। लेकिन अब शादी रूक जाने से उनका सारा पैसा पानी में चला जाएगा। युवती के पिता की मानें तो जब रिश्तेदारों को पता चलेगा कि उनकी बेटी की शादी टूट गई है तो समाज में उनकी बेटी पर लांछन लगाएगा और कोई उनकी बेटी के लिए दूसरा रिश्ता नहीं भेजेगा।
लड़के वालों को कई बार समझाने और उनसे शादी तोड़ने का कारण पूछने पर जब उन लोगों ने चुप्पी साध ली तब लड़की के परिवार वाले उनकी रिपोर्ट लिखवाने कर्वी कोतवाली में पहुंचे और उनके खिलाफ आप्लिकेशन दी। जब पुलिस को पूरी घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने लड़के और उसके परिवार को थाने पर बुलाया और शादी तोड़ने का कारण जाना।
गाँव छेछरिया खुर्द निवासी अंकित ने शादी तोड़ने का कारण बताते हुए पुलिस को लड़की की अश्लील तस्वीर दिखाई और यह बताया कि उसको यह तस्वीर जिस बिचौलिया ने उनकी शादी लगवाई थी, उसने भेजी है और उसका कहना है कि बिचौलिए को भी किसी ने ये तस्वीरें व्हाट्सएप्प पर भेजी थीं। बता दें कि तस्वीर देख कर यह साफ़ ज़ाहिर हो रहा था कि लड़की के चहरे को एडिट कर ये फोटो बनाई गई है। पुलिस और युवती के घरवालों द्वारा कई बार समझाने पर भी अंकित और उसके घरवाले कुछ भी मानने से इंकार करते रहे। लड़के की मानें तो वो ऐसी लड़की से शादी नहीं करना चाहता जिसका प्रेमी लोगों को उसकी अश्लील तस्वीरें भेजता हो।
जब हमने इस बारे में स्नेहा (बदला हुआ नाम) से बात की, तो उसका कहना है कि अब वो खुद ऐसे घर में शादी करके नहीं जाना चाहती तो जो लोग किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर और कुछ एडिटेड तस्वीरें देख कर उसके परिवार की इतनी बेज़्ज़ती कर रहे हैं। स्नेहा का कहना है कि अंकित और उसके परिवार वाले शुरू से ही लोभी थे और दहेज में मोटरसाइकिल से लेकर लाखों रूपए तक की मांग कर रहे थे। उसके पिता ने जब कर्ज़ा लेकर सारा दहेज इकठ्ठा कर लिया तो अब वो लोग और दहेज लेने की खातिर इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। स्नेहा चाहती है कि अब तक दहेज के कारण जितना भी खर्चा हुआ है, वो लोग सारा पैसा अदा कर दें।
कर्वी कोतवाली के इंस्पेक्टर रामाश्रय का कहना है उन्होंने दोनों पक्षों के साथ बिचौलिया मुकेश को भी थाने बुलाकर सारी जानकारी ली। तीनों पक्षों की बात सुनने के बात पुलिस ने यह फैसला लिया कि इस पूरे मामले में सबसे बड़ी गलती मुकेश की है जिसने बिना कुछ सोचे-समझे तस्वीरों को आगे फॉरवर्ड कर दिया, जिसके कारण किसी लड़की की शादी टूट गई। पुलिस ने मुकेश को दहेज के लिए जितना भी खर्च हुआ है वो पैसे अदा करने का आदेश दिया है।
इस घटना से यह बात साफ़ ज़ाहिर होती है कि गलती भले ही किसी की भी हो, उसका भुगतान एक महिला को ही भुगतना पड़ता है। अश्लील तस्वीरों के कारण शादी टूटने से स्नेहा के परिवार को लग रहा है कि कहीं उनकी बेटी जीवन भर घर पर ही न बैठी रह जाए। क्यूंकि हमारा समाज न ही यह देखेगा कि उन तस्वीरों को एडिट करके बनाया गया था और न ही लड़की वालों का पक्ष सुनेगा। हमारे समाज को तो बस महिलाओं में खोट निकालने का एक मौका चाहिए और इस मौके की शिकार इस बार स्नेहा हो गई। क्या आगे और महिलाएं अपने आप को समाज की छोटी सोच का शिकार होने से बचा पाएँगी या यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा?

#pictures, #edited, #seeing, #unedited, #obscene, #picturestyle ,#traveling, #wanderlust, #myhappyviews, #funnytimes, #reflectionshots

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read