जमुई कैरियर स्टार क्लासेस से जुड़े छात्र एवं छात्राओं को मार्गदर्शित करेंगे देश के सैंकड़ो अधिकारी: मिथलेश यदुवंशी | #TejasToday

जमुई कैरियर स्टार क्लासेस से जुड़े छात्र एवं छात्राओं को मार्गदर्शित करेंगे देश के सैंकड़ो अधिकारी: मिथलेश यदुवंशी | #TejasToday

जमुई, बिहार। जमुई मुख्यालय स्थित के के एम कॉलेज मेन गेट के नजदीक एक कैरियर स्टार क्लासेस कोचिंग संस्थान का शुभारंभ होना सुनिश्चित हुआ है.कोचिंग के संस्थापक गायक व फ़िल्म अभिनेता सह प्रसिद्ध समाजसेवी मिथलेश यदुवंशी ने बताया कि इस कोचिंग से उन युवा एवं युवतियों को लाभ होगा जो पैसे के अभाव में अपने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नही कर पा रहा है और उसे अपने मंजिल तक जाने में काफी कठिनाइयों की सामना करना पड़ता है।

ये जमुई, मुंगेर, बांका, लखीसराय, नवादा ,शेखपुरा जिले के लिए एक मात्र ऐसे कोचिंग संस्थान होगा जहां से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी अनुभवी शिक्षक एवं देश के जाने माने अधिकारियों के द्वारा मार्गदर्शन कर तैयारी कराई जाएगी .श्री मिथलेश यदुवंशी बताते हुए कहा कि कैरियर स्टार क्लासेस जमुई में पढ़ने वाले बच्चे, युवा एवं युवतियों को ,इंटर की फिजिक्स, एवं जनरल प्रतियोगी जैसे-यूपीएससी, बीपीएससी, जेपीएससी, रेलवे, बैंकिंग, एसएससी, बिहार दरोगा, झारखंड दरोगा, नीट, जेईई एडवांस की तैयारी कर सकेंगे।

क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रो में प्रतिभाओं की कमी नहीं है इसलिए केरियर स्टार क्लासेस की मुख्य उद्देश्य होगा कि पैसे के अभाव में कोई भी बच्चे अपने मार्ग से भटके नही जिसके लिए हमारे टीम जिले के हर गांव के युवाओं से जुड़कर कर केरियर स्टार क्लासेस से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे ताकि सुदूर इलाके के बच्चे को इसका समुचित लाभ मिल सके.मिथलेश यदुवंशी ने गिरते शिक्षा स्तर एवं युवा व युवतियों की टूटते हौसले को देख कर यह निर्णय लेते हुए कहा कि कैरियर स्टार क्लासेस को आईएएस, आईपीएस, आईईएस, एसडीएम, डीएसपी, आईआरएस, बीडीओ, इंस्पेक्टर, कुलपति, प्रोफेसर, डॉक्टर व अन्य अधिकारी व शिक्षाविद ऑनलाइन एवं ऑफलाइन से मार्गदर्शन करेंगें. कोचिंग निर्देशक सुनील कुमार ने अपने शैक्षणिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि जमुई जिले के बच्चों को अच्छे शिक्षा एवं मार्गदर्शन की जरूरत है जिस से उसे कैरियर में बाधा न हो, जिसको लेकर हमलोगों ने यहां के बच्चों को बेसिक शिक्षा देने का निर्णय लिया है, वही कैरियर स्टार क्लासेस के जाने माने फिजिक्स के शिक्षाविद शिक्षक आदित्य कुमार शशि ने भी कहा कि यहां के बच्चों को समुचित शिक्षा की जरूरत है और बच्चों में साइंस के प्रति जागरूक एवं निखार लाने की अतिआवश्यक है जिस से उसे पढ़ने में आसानी हो और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके.वही एशिया महादेश की पहली महिला रेल चलाने वाली सुरेखा यादव ने जमुई की युवतियों को समुचित शिक्षा के लिए जमुई केरियर स्टार क्लासेस से जुड़ने की बात कही.सुरेखा यादव ने केरियर स्टार क्लासेस के प्रति खुशी जाहिर करते हुए बताई की केरियर स्टार क्लासेस के संस्थापक मिथलेश यदुवंशी के द्वारा लिए गए यह निर्णय सराहनीय है जहां मुझे भी शिक्षा से जुड़े बच्चों को मार्गदर्शन करने का अवसर मिला. क्योंकि इस क्षेत्र में शिक्षा के प्रति लोग बहुत कम जागरूक हैं जिसे जागरूक कर शिक्षा के प्रति जोड़ा जाएगा. तभी यहां के बच्चों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सकेगा उन्होंने ये भी बताई की इस कोचिंग संस्थान में दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी जो एक अनूठी पहल है जिस से यह प्रतीत होता है कि जमुई जिले में जल्द शिक्षा के प्रति यहां के बच्चों को जोड़ लिया जाएगा।

#students, #country, #will, #and ,#star, #career, #guide, #classes ,#countryside, #countrylife, #keralagodsowncountry, #godsowncountry, #countryliving, #countrymusic, #countrygirl, #williamsburg ,#countryboy, #country_features, #willsmith, #countrystyle, #willbyers, #willow, #willpower, #crosscountry, #winecountry, #boyswillbeboys, #countryhouse, #backcountry, #ig_countryside, #sunrise_and_sunsets

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।