सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप कुमार द्वितीय के निर्देश के अनुक्रम में शुक्रवार केा श्रीमती सुदेश कुमारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा व्यक्तिगत रूप से जिला कारागार का निरीक्षण लन्चोपरान्त किया गया। निरीक्षण के समय जेलर श्री अरविन्द श्रीवास्तव, उप जेलर विजय लक्ष्मी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित मिले जिनकी उपस्थिति में कारागार का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम महिला बैरक में निरीक्षण के दौरान सभी महिला बन्दी अपने-अपने कार्य करती हुई पायी गयी।
महिला बन्दियों से पूछने पर बताया गया कि उन सभी के पास अपने-अपने अधिवक्ता है। साथ ही सिद्धदोष महिला बन्दियों द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा जेल अपील तथा निजी अपील मा0 उच्च न्यायालय में कर दी गयी है। जेल में महिला बन्दियो के साथ 11 बच्चे निवासित है। जेलर अरविन्द श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में कोई भी बच्चा छः वर्ष की आयु से अधिक का नही है। इसी क्रम में किशोर बैरक का भी निरीक्षण किया गया सभी के द्वारा यह बताया गया कि उनके पास अपने निजी अधिवक्ता है।
अन्य पुरूष बन्दियों से भी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुदेश कुमारी द्वारा वार्ता की गयी किसी ने भी कोई समस्या नही बताई और न ही किसी ने अधिवक्ता की मॉग की। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल में यह पाया गया कि दो गम्भीर रोग से ग्रसित बन्दियों को लखनऊ के.जी.एम.यू. में इलाज हेतु ले जाना था किन्तु पुलिस गार्द आज न मिलने के कारण यह दोनों बन्दी दयनीय अवस्था में पीड़ा सह रहे हैं। इसमें एक बन्दी की कीमोथौरिपी तथा दूसरे बन्दी की पैर में पानीध्पश भर जाने के कारण इमेरजेन्सी इलाज किया जाना था। इस पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अत्यन्त खेद व्यक्त किया गया तथा उपस्थित जेलर को निर्देशित किया गया कि ऐसे इमेरजेन्सी मामलों में पुलिस गार्द समय से न मिलने पर आप अध्यक्षध्सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अविलम्ब पत्र प्रेषित करें। इसी क्रम में जिला कारागार में स्थापित जेल लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर समस्त रजिस्टर जॉचे गये तथा पीएलवी को निर्देशित किया गया कि रजिस्टर पर सूचना प्रतिदिन लेखबद्ध की जाये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












