Homeबदायूंएसडीएम ने कोटेदारों संग बैठक कर दिया निर्देश

एसडीएम ने कोटेदारों संग बैठक कर दिया निर्देश

एसडीएम ने कोटेदारों संग बैठक कर दिया निर्देश

अंकित सक्सेना
बदायूँ। विकास खण्ड जगत के सभागार में उपजिलाधिकारी एसपी वर्मा ने उचित दर विक्रेताओं की बैठक आयोजित कर विक्रेताओं को वितरण में कोताही न बरतने की सख्त हिदायत दी। साथ ही उन्होंने घटतौली सहित अन्य शिकायतों को लेकर कडी कार्यवाही करने की चेतावनी दी। बैठक को सम्बोधित करते हुये एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में राशन डीलरों की घटतौली की शिकायतें मिल रही हैं। कोटेदार वितरण अधिकारी की मौजूदगी में पूरी ईमानदारी के साथ राशन का वितरण करें। कार्डधारकों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिये। इसके अतिरिक्त उपजिलाधिकारी द्वारा विक्रेताओं को आमजन हेतु शासन द्वारा चलाई गयी अन्य योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, इन्द्रधनुष योजना के विषय में भी जानकारी दी गयी कि वह इन योजनाओं का लाभ जनता में पहुॅचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। बैठक में उपस्थित पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता ने विक्रेताओं को वितरण में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read