डीएम-एसपी के समक्ष प्रस्तुत हुईं 63 शिकायतें, 14 मामले मौके पर निपटे
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
कालपी (जालौन)। पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार की मौजूदगी में जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में कालपी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
इस मौके पर फरियादियों द्वारा 63 शिकायतें प्रस्तुत की गई। मौके पर 14 मामले निपटाए गए। स्थानीय तहसील के सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से शुरू हुए समाधान दिवस मे सबसे ज्यादा राजस्व संबंधी मामले प्रस्तुत किए गए। मुन्नी देवी निवासिनी मोहल्ला तरीबुलदा ने शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थीनी के खरीदे गए प्लांट में पड़ोसी लोग नाजायज कब्जा कर रहे हैं। हरि ओम पाल निवासी ग्राम मुसमरिया ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि आबादी के मुख्य मार्ग में विपक्षी द्वारा सड़क में अवैध निर्माण कराया जा रहा है। देवी सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी ग्राम सरेनी द्वारा चक रोड की पैमाइश कराने की मांग की गयी।श्रीमती मदीना निवासिनी मोहल्ला रावगंज ने आवासीय कॉलोनी दिलाने की मांग की। दुलीचंद निवासी ग्राम दशहरी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग तालाब की जमीन में अतिक्रमण किए हुए जिसे हटाया जाए। रामकेश निवासी सिकरी ने खतौनी में गलत नाम होने की शिकायत की। अरविंद निवासी मोहल्ला हरीगंज ने मौजा पाल की जमीन में जबरन विपक्षियों के द्वारा जोतने बखरने की शिकायत की है।
डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराए जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीएन शर्मा, प्रभारी उप वन संरक्षक प्रीति यादव ,जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, उद्योग विभाग के उपायुक्त कुमारेन्द्र, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्रनाथ भारती, उपजिलाधिकारी सुशील सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह, तहसीलदार अभिनव तिवारी, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, नीलमणि सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला, जिलापूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार, खंड शिक्षाधिकारी सुनील राजपूत, खंड विकास अधिकारी कदौरा प्रतिभा शल्प, खंड विकास अधिकारी महेवा एसके मिश्रा, विद्युत उपखंड अधिकारी आदर्श राज, मंडी समिति कालपी व कदौरा मंडी समिति के सचिव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश बरदरिया, कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक, आटा के थानाध्यक्ष अजय सिंह, कदौरा, चुरखी थानेदार, रेंजर संजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












