HomeJaunpurउत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1312वें दिन भी जारी

उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1312वें दिन भी जारी

उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1312वें दिन भी जारी

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन बुधवार को 1312वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में विजय प्रकाश मिश्र, चन्द्रमणि पाण्डेय, बिहारी लाल यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, उदय प्रताप सिंह, आदित्य नारायण शर्मा, अशोक जायसवाल, रवीन्द्र सिंह, राम बहाल यादव, अमरेश पाण्डेय, विजय बहादुर सिंह, राम नगीना यादव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read