हवन पूजन के साथ सतचंडी पाठ का आयोजन सम्पन्न | #TejsToday
963152
हवन पूजन के साथ सतचंडी पाठ का आयोजन सम्पन्न | #TejsToday
जौनपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण से अतिशीघ्र मुक्ति हेतु जनकल्याणार्थ नगर के बजरंग घाट स्थित श्री विंध्यवासिनी मंदिर में आचार्य रविन्द्र द्विवेद्वी के सानिध्य में सतचंडी पाठ का आयोजन 4 अप्रैल से शुरू हुआ। जिसका समापन गुरूवार को हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पंडित जय प्रकाश मिश्र, पंडित राम अभिलाष दूबे, पंडित प्रेम शंकर मिश्र, पंडित राधेश्याम तिवारी, पंडित ओम प्रकाश शुक्ला, पंडित राजीव तिवारी, पंडित अखिलेश मिश्र, पंडित दिवाकर, पंडित रविन्द्र शुक्ल, पंडित सुभाष दूबे आदि उपस्थित रहे।