HomeJaunpurसरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने आयोजित की संगोष्ठी |...

सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने आयोजित की संगोष्ठी | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने आयोजित की संगोष्ठी | #TejasToday

सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने आयोजित की संगोष्ठी | #TejasToday

जौनपुर। बाल अधिकार मिशन शक्ति के तहत सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में बाल अधिकार मिशन शक्ति किशोर न्याय अधिनियम के तहत संगोष्ठी का आयोजन जज कालोनी में हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने कहा कि बाल बंदी गृह में बालक के होने से रिकार्ड में कहीं भी बच्चे को अपराधी नहीं कहा जाता है। जनपद में जल्द ही बाल शिशु चिल्ड्रेन होम बालिका गृह का निर्माण कराया जाएगा एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह भी बनने की प्रक्रिया में लगभग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि कोई भी बालक निराश्रित एवं पीड़ित है, अपने अधिकारों से वंचित है। मनोज पाल समन्वयक मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान ने कहा कि जिले में डीसीपीसी और ब्लाक में बीसीपीसी ग्राम में बीसीपीसी सुचारू रूप से चले, इसके लिए शासन के साथ जिला प्रशासन की भी जिम्मेदारी है कि कोई भी बालक बाल अधिकारों से वंचित न हो। ज्यूरी जज रहे डा. दिलीप सिंह ने संचालन करते हुए किशोर न्याय अधिनियम पर विस्तार से उसकी लीगल पहलुओं को बताया। इस अवसर पर सभाजीत द्विवेदी, गिरीश श्रीवास्तव गिरीश, प्रो. राजेश कुमार, जन शिक्षण संस्थान के राज्य प्रशिक्षक अखिलेश पांडेय, अमरीश पांडेय, चाइल्ड लाइन से रजिया सुल्तान, फूलचंद भारती, डाक जनसंपर्क अधिकारी शालू पांडेय, हिमांशु उपाध्याय, दिव्यांश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक संजय उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read