HomeChitrakootभारतीय किसान संघ के दूसरी बार अध्यक्ष बनाये गये सन्तोष जी

भारतीय किसान संघ के दूसरी बार अध्यक्ष बनाये गये सन्तोष जी

भारतीय किसान संघ के दूसरी बार अध्यक्ष बनाये गये सन्तोष जी

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। भारतीय किसान संघ की बैठक सत्संग भवन में हुई जहांप्रान्त महामंत्री कमलेश सिंह तथा प्रान्त मंत्री सुरेंद्र चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से सन्तोष पाण्डेय को संघ का जिलाध्यक्ष तथा वंश गोपाल को जिला मंत्री के पद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सन्तोष पान्डेय दूसरी बार जिलाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने 21 सदस्यों की जिला कार्यकारिणी घोषित किया जिसमें करण सिंह, राजेश तिवारी को उपाध्यक्ष, मिथिलेश कुमार, उद्धव प्रसाद सह मंत्री, भारत लाल रुपैया को कोषाध्यक्ष, अजीत पांडेय को युवा प्रमुख, राममिलन जैविक प्रमुख, गंगा करवरिया को प्रचार प्रमुख का दायित्व मिला। देवी प्रसाद ओझा, शिव सम्पत सहाय पान्डेय, रन्ति देव त्रिपाठी, लक्ष्मी तिवारी, राम प्रकाश आदि 9 लोगों को कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में संघ की मजबूती पर बल दिया गया। प्रान्त महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि भारतीय किसान संघ विश्व का सबसे बडा संगठन है। संगठन समय पर किसानों की मांग को उठाता रहा है और मांगों को पूरा कराने में किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ खडा रहा। संगठन हमेशा किसानों के सुख और दुख में साथ रहा है। संगठन में कोई नेता नहीं होता हर किसान हमारा नेता होता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read