लक्ष्य प्राप्ति में संस्कार सहायक होते हैं: स्वेता कनोडिया
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। बच्चों के अंदर विभिन्न प्रकार की छिपी प्रतिभाओ को निखारने एवं उन्हें मंच प्रदान करके उनका हैसला बढ़ाना, परिवार व संस्थान की नैतिक जिम्मेदारी होती है। हमें अपने बच्चों को प्रारंभ से ही ऐसे संस्कार देने चाहिए जिससे उनमें मानवीय मूल्यों का उचित विकास हो और वे एक सजग, योग्य नागरिक बन सकें। संस्कार बच्चों के लक्ष्य प्राप्ति में सहायक सिद्ध होते हैं। अच्छे संस्कारों से युक्त बच्चा निश्चित रूप से सफल होता है। ये बातें सनबीम स्कूल मुगलसराय की मैनेजिंग डायरेक्टर स्वेता कनोडिया ने कहीं।
कनोडिया नगर स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान में संस्कार भारती एवं लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संचालित तीस दिवसीय ग्रीष्म कालीन सांस्कृतिक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही बच्चों को इस प्रकार का अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए कि वे अपनी रुचि के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। आज कलाओं के प्रदर्शन के प्लेटफार्म बढ़े हैं कैरियर के दृष्टिकोण से भी कलाओं के क्षेत्र में विकास हुआ है। हमें अपने बच्चे को उनकी रुचि के अनुसार कला क्षेत्र में सहयोग करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कार भारती उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, आराधना गुप्ता, सनबीम स्कूल की वाइस प्रिंसिपल स्मृति खन्ना, चंद्रेश्वर जायसवाल, पवन भाई, सागर गुप्ता, निशा शर्मा, आशा शर्मा, डा. अनिल यादव, डा. ओ पी सिंह, इंद्रजीत शर्मा, राजकुमार जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल ने किया। अंत में बच्चों को मोमेंटो व पुरस्कार मुख्य अतिथि के हाथों दिया गया।
कार्यक्रम में लक्ष्य सोसाइटी के ज्ञान प्रकाश सिन्हा, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल, उपाध्यक्ष डॉ मनोज सिंह, ओपी जिंदल, शिव कुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, चकिया के चंदेश्वर जायसवाल, संजय राय, संरक्षक आनंद तोदी, इंद्रजीत शर्मा, सुधीर भास्कर राव पांडेश्, शरद चंद्र मिश्र, डा. मनोज सिंह, संजय राय, मारुति नंदन, सुनील केसरी, दिलीप मौर्य, अनिता कुशवाहा, सत्य प्रकाश, सुरेंद्र राजदीप, बिंदुमती जायसवाल, निशा शर्मा, पूनम सिंह, बृजमोहन यादव, रोहित रोमियो, राजू राज, कशिश शाह, सुरेंद्र राजदीप, पूनम सिंह, गायत्री केशरी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद तोदी व संचालन सुरेश अकेला एवं सुधीर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












