Homeचंदौलीनगर पालिका परिषद को इंतजार है किसी बड़े घटना का

नगर पालिका परिषद को इंतजार है किसी बड़े घटना का

नगर पालिका परिषद को इंतजार है किसी बड़े घटना का

छज्जा गिरने के दूसरे दिन भी दहशत में हैं दुकानदार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केन्द्र के एफ ब्लॉक के उत्तरी ओर की दूसरी मंजिल का बारजा दो दिन से हो रहे बरसात के जलजमाव के कारण भर-भराकर गिर गया जिसके कारण आधा दर्जन दुकानों के बाहर रखे गए सामान तथा दो मोटरसाइकिल व दो साइकिल भी छतिग्रस्त हो गया। क्षेत्रीय दुकानदारों का कहना है कि हमलोगों कई नगर पालिका परिषद में इसकी मरम्मत के लिए आवेदन किया था परन्तु उस पर ध्यान नहीं दिया गया यदि ध्यान दिया गया होता तो यह हादसा नहीं हुआ होता।

जर्जर बारजे को देखते हुए वहां के दुकानदारों ने आज भी अपनी दुकानें बंद रखे हैं। वहीं पालिका प्रशासन, बिजली विभाग के कर्मचारी जर्जर बारजे को गिराने की कोशिश कर रहे थे। यह स्थिति केवल एफ ब्लॉक की ही नहीं, बल्कि पूरे लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केन्द्र की है। आखिर उस पर पालिका प्रशासन कब ध्यान देगी या उसे किसी और दुर्घटना का इंतजार है?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read