HomeJaunpurपद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर संस्कार भारती ने...

पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर संस्कार भारती ने किया रक्तदान

पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर संस्कार भारती ने किया रक्तदान

जौनपुर। संस्कार भारती जौनपुर के तत्वावधान में संस्कार भारती के संस्थापक श्रद्धेय बाबा योगेंद्र की जन्मशती पर नगर के सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक निजी अस्पताल रक्तदान शिविर का आयोजन कार्यक्रम संयोजक मयंक नारायन व आशीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल और प्रधानाचार्य बीआरपी इंटर कॉलेज प्रमोद श्रीवास्तव ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। शिविर में संस्था के मयंक नारायन ने 37वीं, ऋषि श्रीवास्तव ने 20वीं और राजेश किशोर ने 25वीं बार रक्तदान किया। कुल 25 सहयोगियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर निर्मल श्रीवास्तव, संस्थाध्यक्ष डा. ज्योति दास, सुजीत कुमार प्रान्त महामंत्री, ऋषि श्रीवास्तव सदस्य प्रान्त कार्यसमिति, विष्णु गौड़, ज्योति श्रीवास्तव, साक्षी श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना, राजकमल, मनीष सोमवंशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान डा ज्योति दास ने कहा कि रक्तदान, महादान है। संस्था द्वारा ऐसे कार्यक्रमों से समाज के जरूरतमन्द लोगों को सहायता प्रदान किया जाता है। सभी रक्तदाताओं को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अस्पताल की संचालिका डा. स्मिता श्रीवास्तव एवं संस्कार भारती के महामंत्री अमित गुप्ता ने समस्त रक्तदाताओं एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read