स्वामी विवेकानंद के सपनों को पूरा कर रहा संघ: दत्तात्रेय

स्वामी विवेकानंद के सपनों को पूरा कर रहा संघ: दत्तात्रेय

कार्यक्रम में नगर के 2000 स्वयंसेवक हुए एकत्रित
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। स्वामी विवेकानद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का आजमगढ़ में उद्बोधन हुआ। प्रातः 6.45 पर नगर के देवम मैरिज हॉल में कार्यक्रम प्राम्भ हुआ। जिसमें नगर के 2000 से अधिक स्वयं सेवक एकत्रित हुए।

उद्बोधन के दौरान सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन दर्शन को अपनाने के लिए युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बासी पुष्प देवताओं को समर्पित नहीं किया जाता फिर अशक्त और कमजोर भारत की संताने भारत माता की कैसे सेवा कर सकेंगी। आज से ही नहीं इसके लिए हमे अभी से प्रारम्भ करना होगा।

उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने सोचा, कहा उसको आज संघ पूर्ण कर रहा है। स्वामी विवेकानंद को अपने हिन्दू होने पर गर्व था। उनके सपनों को साकार करने के लिए ही पूजनीय डॉ हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का महाभियान प्रारम्भ किया। होसबोले को सुनने के लिए स्वयं सेवकों की भीड़ गीत गाते हुए प्रातः 6 बजे देवम में पहुंच गई थी।

ऐसा लग रहा था कि लोगों को ठंडक ही नहीं लग रही थी।
नगर के सभी शाखाओं से तथा विचार परिवार के सभी स्वयं सेवक अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहे। बड़े अधिकारियों में अखिल भारतीय अधिकारी अनिल क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रान्त प्रचारक सुभाष, सह प्रान्त कार्यवाह विनय, सह विभाग संघ चालक राजेन्द्र, विभाग प्रचारक सतेंद्र, गोबिंद सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, पवन कुमार सिंह, जिला संघ चालक कामेश्वर, सह जिला संघ चालक गौरव अग्रवाल, अरुण पाल, रामबदन, घनश्याम, गौरव रघुवंशी, राजन चौबे, अभय दत्त गौड़, राजेश सिंह, पंकज सिंह, वीरेंद्र महादेव, कमल अग्रवाल, आकाश, आशुतोष सिंह, पंकज त्रिपाठी आदि के साथ व्यवस्था में लगे लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent