डीएम की अध्यक्षता में तहसील तुलसीपुर में हुआ ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। जिलाधिकारी विपिन जैन की अध्यक्षता में तहसील तुलसीपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जनमानस की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना और उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समाधान न केवल समय पर हो, बल्कि वह गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप होना चाहिए। इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, एसडीएम तुलसीपुर, सीओ तुलसीपुर, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संयुक्त टीम की कार्यवाही
भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था (Law & Order) से जुड़े मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और विवादों का हल निकालें।
संवेदनशील ग्रामों में चौपाल
जिलाधिकारी ने उन ग्रामों को चिन्हित करने के निर्देश दिये जहाँ भूमि विवाद के मामले अधिक हैं। ऐसे गांवों में राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा विशेष चौपाल लगाकर मौके पर ही मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया है।
समीक्षा एवं त्वरित निस्तारण
समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि वे स्वयं स्थल निरीक्षण करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



