राज्य की पुरुष हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे समद
राज्य की पुरुष हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे समद
जीपी वर्मा
बाराबंकी। राज्य स्तरीय सबजूनियर पुरूष हाॅकी चैंपियनशिप के लिए हाॅकी खिलाड़ी मोहम्मद समद का चयन इनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। हाॅकी के खिलाड़ी समद राज्य की पुरूष हाॅकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। समद के चयन पर महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन का यह ग्राउण्ड ऐतिहासिक खेल का मैदान रहा है।
इसी ग्राउण्ड से हाॅकी के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी पद्मश्री के.डी. सिंह बाबू ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विजय पताका लहराया था। महात्मा गांधी स्पोट्र्स क्लब ने गरीब खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्लब के अध्यक्ष सलाहउद्दीन किदवाई स्वयं उच्च स्तर का प्रषिक्षण दे रहे है। क्लब के अध्यक्ष एवं कोच ने कहा कि समद की कड़ी मेहनत और लगन से यूपी स्टेट हाॅकी टीम में चयन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यूपी टीम में समद बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय अवस्थी, मुजीब अहमद उत्तर रेलवे, मो अफजाल राजू, धनंजय शर्मा, अशोक शुक्ला, डॉ विक्रम सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, दीपक रावत, पाटेश्वरी प्रसाद, विनय कुमार सिंह, हुमायूं नईम खान, मृत्युंजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।