Jaunpur News : जान बचाने के लिये खून लेते नहीं देखते जाति—धर्म: गुरू जी

विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष ने मतदाताओं को किया जागरूक
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नेवादा गांव में हनुमान मंदिर पर मतदाता जागरूकता को लेकर सभा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ संघ विचारक एवं अध्यक्ष विशाल भारत संस्थान डा. राजीव गुरु जी ने कहा कि जब जान बचाने की बात आती है तो लोग जाति एवं धर्म नहीं देखते। एक दूसरे का खून ले लेते हैं और जब देश बचाने की बात आती है तो लोग जाति, धर्म, संप्रदाय में बंट जाते हैं।
उन्होंने कहा कि आज लोग पैसे और भौतिक बाद के पीछे भाग रहे हैं। संबंधों का रिश्ता कोई नहीं निभा रहा है। मोबाइल में सैकड़ों नम्बर होते हैं लेकिन काम का एक भी नंबर नहीं होता है। वहीं गांव में पहले परंपरा रहती थी कि गांव में जरूरत पड़ने पर एक आवाज देने पर सैकडों लोग जुट जाते थे। हिंदू मुस्लिम करने वालों का हम विरोध करते हैं। भगवान राम को मानने वाले अगर धर्म और जाति के नाम पर भेदभाव करते हैं तो उनसे बुरा कोई नहीं है। भगवान राम का जीवन आदर्श और प्रेरक रहा। उन्होंने कभी जाति एवं धर्म के नाम पर भेद नहीं किया। सबरी का जूठा बेर खाया, जामवंत-सुग्रीव को गले लगाया। इसके पहले कार्यक्रम को गौरव वैष्णव, डा. अर्चना भारतवंशी अन्य ने संबोधित किया। कार्यकम का संचालन रामचंद्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर उत्तर रेलवे के सलाहकार शिशिर सिंह, अजीत सिंह टीका, डा. आरके सिंह, नौशाद अहमद, हरिहर सिंह, रविंद्र सिंह, बृजेश सिंह, देवेंद्र सिंह, अवधराज सिंह, रमेश सिंह, यदुनाथ सिंह, डब्बू सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














