Jaunpur News : मैनकाइंड फार्मा ने बालिकाओं को जागरूक व सजग करने की चलायी मुहीम

सरस सिंह
जौनपुर। जनपद में मैनकाइंड फार्मा द्वारा टीडी महिला इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान के तहत बच्चियों में होने वाले मासिक धर्म स्वस्थ और स्वच्छता के बारे में डा. शिल्पी सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने सैकड़ों बच्चियों को मासिक धर्म से होने वाली बीमारियों और उसे सजग रहने के लिए प्रोजेक्टर की माध्यम से प्रकाश डाला। साथ ही बालिकाओं को उनके दैनिक जीवन में होने वाली शारीरिक और मानसिक विकास और मासिक धर्म से संबंधित जानकारी को विस्तार से बच्चों को बताया। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, कपिलदेव सिंह, डा. मंजू सिंह, अपर्णा मिश्रा, सरिता सिंह, कुसुम यादव, मैनकाइंड फार्मा प्रतिनिधि सौरभ सिंह, रविशंकर, गौरव गुप्ता, सुजीत सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














