HomeJaunpurसाहू कल्याण समिति ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

साहू कल्याण समिति ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर ने साहू धर्मशाला सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उच्च अंक प्राप्त करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग बांदा राजेश मोहन गुप्ता, संस्थाध्यक्ष अशोक गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ चंद्रसेन गुप्ता उप पशु चिकित्सा अधिकारी, जितेन्द्र गुप्ता असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी, अरुण गुप्ता मुख्य प्रबंधक यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, महामंत्री सिद्धार्थ साहू, स्वागताध्यक्ष विजय गुप्ता प्रधानाध्यापक, जय प्रकाश गुप्ता सेवानिवृत्ति उद्यान प्रभारी शाही किला, इं. रमेश चंद्र गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।
इसके बाद गणेश वंदना एवं स्वागत गीत आराध्या गुप्ता, माही गुप्ता, पारुल आरके साहू स्कूल ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात अन्तर्राष्ट्रीय जादूगर राठी सिंह ने अपनी जादू का प्रदर्शन किया जिसे देखकर लोग अचंभित रह गये। इस दौरान साहू चिंतन पत्रिका एवं साहू कल्याण निधि का विमोचन हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेश मोहन गुप्ता ने कहा कि सभी शिक्षार्थियों को पूरी लगन एवं कर्मठता के साथ शिक्षा अर्जन करना चाहिये, क्योंकि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। बिना शिक्षा के समाज का विकास नहीं हो सकता।
कार्यक्रम का संचालन अनिल गुप्ता एडवोकेट एवं योगेश साहू अनाज संघ ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिभा सम्मान समारोह को नन्हकउ गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्त, डीसी गुप्ता सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर लालजी गुप्ता सुजानगंज, ननकहू जी, अरविंद बैंकर, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रकार, संजीव साहू, देवेन्द्र जी शाहगंज, अशोक बैंकर, राम नारायण साहू मछलीशहर, संतोष साहू, घनश्याम साहू, जय प्रकाश गुप्त मानी कला, नीरज साहू, संतोष साहू, सुधांशू गुप्ता, जियाराम साहू, संजय गुप्ता एडवोकेट, शिव कुमार, पवन साहू, मनोज साहू, धीरज साहू, सत्य नारायण मुफ्तीगंज, दीपक साहू, ओम प्रकाश साहू सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read