HomeGorakhpurश्रेष्ठा योजना परीक्षा में सहजनवां के छात्रों ने मारी बाजी

श्रेष्ठा योजना परीक्षा में सहजनवां के छात्रों ने मारी बाजी

श्रेष्ठा योजना परीक्षा में सहजनवां के छात्रों ने मारी बाजी

अजय जायसवाल
गोरखपुर। श्रेष्ठा योजना परीक्षा में सहजनवां के दो छात्रों ने परीक्षा में सर्वोत्तम रैंक लाकर बाजी मारी है। बता दें कि कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, टेकुआपाती विकास खण्ड सहजनवां, गोरखपुर के कक्षा 8वीं के दो बच्चों ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था। आल इंडिया रैंक मे प्रभात कुमार ने 372वां और अभिषेक कुमार ने 1661वां रैक प्राप्त किया है। आल इंडिया स्तर पर कक्षा 9 के लिए 2500 सीटों के सापेक्ष प्रभात कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। इस मौके पर अध्यक्ष महेश शुक्ल, मंंत्री अच्युत्या नंद, बीईओ सुभाष गुप्ता, व्यास यादव, मनोज कुमार, सुनील दूबे सहित सहजनवां ब्लाक के समस्त अध्यापकगण ने बच्चों और विद्यालय परिवार को बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read