HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चौपाल लगाकर सुनी गयीं ग्रामीणों की समस्याएं

JAUNPUR NEWS : चौपाल लगाकर सुनी गयीं ग्रामीणों की समस्याएं

JAUNPUR NEWS : चौपाल लगाकर सुनी गयीं ग्रामीणों की समस्याएं

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायत ऊंचगांव में प्रधान राजेंद्र प्रसाद तिवारी द्वारा चौपाल लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी देने के साथ हीं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई और जनसमस्याओं का स्थानीय निराकरण भी किया गया। चौपाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधान मंत्री सम्मान निधि, पेय जल, नाली निर्माण, पौधरोपण, कृषि सम्बन्धी, मनरेगा, सामुदायिक शौचालय आदि पर चर्चा हुई। प्रमुख प्रतिनिधि . उमेश चन्द्र तिवारी ने गांव के समग्र विकास में सभी का योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सुबास चन्द्र, डाॅ. राकेश चन्द तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव जितेन्द्र शाह, टी.ए. दानपति पाण्डेय, अमरजीत मिश्र, राजेश उपाध्याय, जयकरन, शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read