Homeरायबरेलीसफ़लता डॉट कॉम का हुआ शुभारम्भ

सफ़लता डॉट कॉम का हुआ शुभारम्भ

सफ़लता डॉट कॉम का हुआ शुभारम्भ

कौशल आधारित अल्प अवधि प्रशिक्षण होंगे युवाओं के लिये वरदान: श्रीवास्तव
देवी प्रसाद शर्मा
रायबरेली। रोजगार और नौकरी के लिए प्रयासरत और तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कौशल आधारित अल्प अवधि पाठ्यक्रम वरदान साबित होंगे। यह उदगार रोटरी क्लब, रायबरेली के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने सफलता डॉट कॉम ऑनलाइन प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करने के बाद व्यक्त किए। रायबरेली नगर के गांधी नगर स्थित ऑनलाइन स्किल आधारित प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ हुआ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाली पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत पूरे देश में एक करोड़ से अधिक युवाओं को जॉब गारंटी देने का भी दावा संस्थान कर रहा है जो अत्यंत प्रशंसनीय है। संस्थान के व्यवस्थापक धैर्य शुक्ला ने बताया कि एडवांस ग्राफिक डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग, हॉस्पिटैलिटी जैसे कौशल आधारित अनेकों पाठ्यक्रमों के साथ संस्थान रायबरेली के छात्र छात्राओं के लिए तैयार हो चुका है।

संस्थान के प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि एडवांस माड्यूल्स के साथ इंटर्नशिप के अवसर भी दिए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी बताया कि जॉब नहीं लग पाने पर फीस वापिस करने का संकल्प भी संस्थान द्वारा लिया गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद सुरजीत कश्यप, सभासद पूनम तिवारी, धीरज श्रीवास्तव, प्रदीप मौर्य, रत्नेश मिश्रा सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read