मरौली चार और छः में खुलेआम उड़ रही नियमों की धज्जियां
एनजीटी के नियमों को ठेंगे पर रख बीच जलधारा में चल रही हैं मशीनें
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। बुंदेलखंड की प्यास बुझाने वाली केन नदी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। इस नदी की जलधारा में मरौली की खदानों के कथित माफयाओं ने कब्जा कर लिया है। जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर सदर तहसील के अंतर्गत मरौली 333/7 भाग पर 412/413/व 414 खंड संख्या 4 जिसका पट्टा अगस्तया एग्रो लिमिटेड डायरेक्ट मल्लाम्पति मुरली के नाम स्वीकृत है एवं मरौलीं खंड 6 का पट्टा 332/17,333/7 का भाग व 431/333/1 स्वीकृत है दोनों मोंरम खदानो में अवैध खनन का दिन रात खेल चल रहा है, वह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि प्रकृति के साथ एक ऐसा अपराध है जिसकी भरपाई आने वाली पीढ़ियां भी नहीं कर पाएंगी। प्रशासनिक संरक्षण और खनन माफियाओं के गठजोड़ ने नदी की रेत की मंडी में तब्दील कर दिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और खनन नियमावली के स्पष्ट निर्देश हैं कि नदी के बीच जलधारा से खनन नहीं किया जा सकता और पोकलैंड जैसी भारी मशीनों का उपयोग प्रतिबंधित है। लेकिन मरौली चार एवं छः में हकीकत इसके उलटा है। पोकलैंड मशीनें नदी की मुख्य धारा के भीतर घुसकर बालू निकाल रही हैं।बालू से बने अवैध पुल और रास्तेरू पट्टेदारों ने अपनी सुविधा के लिए नदी का प्राकृतिक बहाव रोककर अवैध अस्थायी रास्ते (रपटा) बना लिए हैं।
रेड लाइन पाररू स्वीकृत सीमा से कहीं अधिक गहराई और दायरे में खुदाई कर नदी की तलहटी को खोखला किया जा रहा है। ओवरलोडिंग और सड़कों की बदहाली ग्रामीणों का आरोप है कि दिन के उजाले से ज्यादा रात के अंधेरे में खौफनाक मंजर होता है। दर्जनों ओवरलोडेड ट्रक और डंपर गांव की सड़कों से गुजरते हैं, जिससे न केवल धूल का गुबार उड़ता है बल्कि सड़कें भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। ओवरलोडिंग का यह खेल खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल खड़ा करता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। जब भी कोई टीम निरीक्षण के लिए आती है, मशीनों को पहले ही हटा दिया जाता है। यह स्पष्ट करता है कि विभाग के भीतर ही कोई श्विभीषणश् है जो माफियाओं को सूचना लीक करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इसी तरह नदी के बहाव को मोड़ा गया और तलहटी के साथ छेड़छाड़ की गई, तो आगामी मानसून में केन नदी अपना रास्ता बदल सकती है। इससे मरौली और आसपास के दर्जनों गांवों में बाढ़ का भारी खतरा पैदा हो सकता है। केन नदी महज एक बालू का स्रोत नहीं, बल्कि बांदा की संस्कृति और जीवन का आधार है। यदि समय रहते इन सफेदपोश माफियाओं पर लगाम नहीं कसी गई, तो नदी का कत्ल करने वाले ये लोग बांदा को एक सूखे रेगिस्तान की ओर धकेल देंगे। हालही में खैरई गांव में दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मृत्यु हो गईं थी जब ग्रामीणों से इस विषय में बात की गई तो ग्रामीण ने बताया कि पिछले साल यहां पर बालू का खनन हुआ था जिसकी वजह से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए और नहाने गए बच्चे गड्ढे में फंस गए और उनकी डूबकर मृत्यु हो गईं बालू माफियाओं क़ो अवैध खनन करने से मतलब है उनको ग्रामीणों की समस्या से या आने वालीं गर्मियों में जल जलस्तर गिरने के बाद पानी का आभाव हो चाहे गांव में बह रहीं नदी में किसी ग्रामीण की डूबकर मृत्यु ही क्यों न हो जाएं खदान संचालको कोई इससे कोई मतलब नहीं होता।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



