Homeझांसीरुद्र महासेना ने रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

रुद्र महासेना ने रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

रुद्र महासेना ने रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

झांसी में गूंजा रामलला का जयकारा, एक साथ जुटे रामभक्त
मुकेश तिवारी
झांसी। जिले में रविवार को रुद्र महासेना के तत्वावधान में सभी रुद्र सैनिकों ने एकजुट होकर भव्य शोभायात्रा निकालकर श्री रामनवमी का त्यौहार मनाया। रामनवमी पर दो साल बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के मुरली मनोहर मंदिर से प्रारम्भ होकर मानिक चौक, सिन्धी चौराहा, खण्डेराव गेट होते हुए रामजानकी मन्दिर मेहन्दी बाग में समापन की गयी। पूरा शहर राममय हो गया। लोगों में भगवान श्री राम के प्रति अगाध विश्वास है। यही वजह है कि रामनवमी के दिन पूरा शहर राममय हो जाता है। हालांकि, कोरोना काल के चलते दो साल यात्रा स्थगित रही।

इस बार 10 अप्रैल को रामनवमी पर लोगों को फिर से पाबंदियों से मुक्त होकर शोभायात्रा में शामिल होने का मौका मिला। आस्था का जनसैलाब उमड़ा। आगे-आगे भगवान श्रीराम तो पीछे उनकी सेना के रूप में हनुमान स्वरूप व अन्य लोगों का समूह चला। हवा में लहराते भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षा कर श्रीराम नाम का उद्घोष हुआ। नवरात्र की नवमी तिथि को शहर क्षेत्र स्थित मुरली मनोहर मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसको रुद्र महासेना समेत अन्य हिन्दू संगठनों ने सम्मिलित होकर एक विशाल स्वरूप प्रदान किया। रुद्र महासेना के जिला मंत्री योगेश रायकवार ने बताया कि शोभायात्रा में झांसी एवं बाहर से आए लोग भी शामिल हुए। प्रभु के स्वागत को घरों की छतों से श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत भी किया।

इस दौरान रुद्र महासेना के रूद्र महा सेना के पदाधिकारीगण पंकज तिवारी अध्यक्ष, विजय महाराज महानगर महामंत्री, मयंक श्रीवास्तव जिला महामंत्री, राजा रायकवार संगठन मंत्री, योगेश रायकवार महानगर मंत्री, विशाल रायकवार महानगर मीडिया प्रभारी, पवन कुशवाहा महानगर सचिव अभिषेक व्यास महानगर प्रवक्ता, श्याम तिवारी रुद्र महासेना प्रवक्ता, अरुण राजपूत प्रखंड अध्यक्ष विजोली, नरेंद्र कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष बड़ा गांव गेट, मंजीत कुशवाहा प्रखड़ अध्यक्ष उन्नो गेट रवि रायकवार प्रखंड उपाध्यक्ष बड़ा गांव गेट, जीतू कुशवाहा प्रखंड मंत्री, विशाल साहू प्रखड उपाध्यक्ष, अमित बाथम प्रखड़ अध्यख सदर केंट, कुलदीप झा नई बस्ती, मोहित रायकवार, आकाश सेन नई बस्ती, भगवत पाल, अंकित रायकवार, रुद्रसेनिक आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read