आरपीएफ ने यात्री का खोया मोबाइल बरामद करके स्वामी को सौंपा
963168
आरपीएफ ने यात्री का खोया मोबाइल बरामद करके स्वामी को सौंपा
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। आरपीएफ डीडीयू द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत रेल यात्री का गुम हुआ मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से रिकवर कर यात्री कृष्ण कुमार पुत्र जोगिंदर महतो निवासी डी ब्लॉक, G 9, पार्ट 1 मुकुंदपुर दिल्ली को सुपुर्द किया गया। ज्ञातव्य हो कि उक्त रेल यात्री 24 जून को गाड़ी संख्या 12561 अप में सकरी स्टेशन से दिल्ली की यात्रा पर इस दौरान सकरी स्टेशन से चढ़ने के बाद इनका वीवो कंपनी का वाई 35 मॉडल मोबाइल कहीं गुम हो गया जिसके सम्बन्ध में यात्री द्वारा रेल मदद के जरिए गुहार लगाई गई थी जिसमें आरपीएफ द्वारा यात्री को अटेंड कर CEIR फॉर्म भरवाया गया था।
बीते 30 जून को उक्त यात्री का मोबाइल का CEIR पोर्टल के माध्यम से पता होने पर मोबाइल को आरपीएफ डीडीयू पोस्ट द्वारा बरामद कर पीड़ित रेल यात्री को सूचना दिया गया। सूचना पाकर 1 जुलाई को उक्त रेल यात्री (मोबाइल के स्वामी) रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर आये जिन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उनका मोबाइल कहीं गुम हो गया था जिसके संबंध में उक्त यात्री कृष्ण कुमार द्वारा आरपीएफ के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरपीएफ द्वारा कार्यवाही करते हुए मोबाइल की बरामदगी कर उचित सत्यापन उपरांत यात्री को मोबाइल सुपुर्द किया गया। मोबाइल की अनुमानित कीमत 20000 रुपए है।
आरपीएफ डीडीयू द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से आज पहली बार यात्री का गुम हुआ मोबाइल खोजकर यात्री को वापस किया गया है। इस पोर्टल के इस्तेमाल से अब यात्रियों का गुम हुआ मोबाइल को बरामद करना अब आसान हो गया है। यात्री द्वारा अपना गुम हुआ मोबाइल पाकर अपार प्रसन्नता व्यक्त किया गया एवं आरपीएफ का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।