HomeJaunpurश्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स शिविर का हुआ समापन...

श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स शिविर का हुआ समापन | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स शिविर का हुआ समापन | #TejasToday

दिलीप कुमार
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स रेंजर्स निपुण जांच शिविर का समापन दीक्षा संस्कार के साथ हुआ। पांच दिनों तक चले शिविर में रोवर्स रेंजर्स को सेवा व साहसिक क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही रोवर्स रेंजर्स को सेवा कार्यों की शपथ भी दिलाई गई। समापन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रवीण कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव है। बाढ़, भूकंप, आगजनी व प्राकृतिक आपदा में लोगों की मदद के लिये स्काउट-गाइड हमेशा तैयार रहते हैं। रोवर्स प्रभारी डा. डीपी सिंह ने बताया कि स्काउट गाइड आंदोलन का उद्देश्य युवाओं में गुणवत्ता का विकास करना है।

कहाँ से आएगा अन्न यदि सड़क पर ही रहेंगें अन्नदाता | #TejasToday

निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह ने रैली को सफल बनाने के लिये जिला प्रशासन, उद्योग विभाग, परिवारजनों एवं सर्विस रोवर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया। रेंजर्स प्रभारी सरिता सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से छात्रों के जीवन को जीवंत बनाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड जिला डीओसी राकेश कुमार मिश्रा ने किया।

पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स निपुण जांच शिविर में छात्रों को गांठ बंधन, टेंट निर्माण, खोज चिन्ह, दिशा ज्ञान व बिना बर्तन के भोजन बनाने आदि के बारे में ज्ञानचन्द्र चौहान, अम्बुज सिंह, रोहित विश्वकर्मा, नीतेश प्रजापति द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दल नायक विश्वास पाण्डेय व दीक्षा सिंह ने सभी टोलियों का नेतृत्व पूरी निष्ठा से किया। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक विशाल दूबे, कुँवर अनुराग सिंह, चन्दन, मुस्कान, गरिमा, पूर्व अध्यापक बनवारी लाल वर्मा, विश्वास पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

GRAND OPENING:: La Pino'z Pizza | स्थान: उत्सव मोटल (निकट वाजिदपुर तिराहा), जौनपुर | Contact- 7567564424, 9555470024, 9695695005 | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read