बाढ़ से सड़क कटी, आवागमन ठप, गांव में घुसने लगा पानी
अमित त्रिवेदी
माधोगंज, हरदोई। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं एक बार फिर से बढ़ चुकी है खेत भी जलमग्न हो गए हैं फसलें डूबने लगी हैं। बाढ़ का पानी अपना कहर दिखाया जा रहा है। बताते चलें कि गंगा में बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिससे गंगा नदी में पानी की बढ़ोतरी लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है इसमें गंगा का पानी ऊपर से भी निकलने लगा है इसी कारण गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी से गांव में पानी घुसा जा रहा है और खेत भी जलमग्न हो गए। गंगा से 2 किलोमीटर दूरी पर बसे गांव काल्हामऊ, बिहार, हर्र्या, नेकवापुर, इंदलापुर में गंगा से जुड़ी अक्खडिया नामक नदी से लगातार पानी काफी तेजी से आ रहा है जिससे गांवो में पानी अधिक सीमा तक पहुंच चुका है। नदी के किनारे खेतों की फसलें नष्ट हो गई है। किसान अपने खेतों से मशीनों को खींचकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे है। पानी अपनी स्पीड गति से नई बस्ती की तरफ बढ़ता जा रहा है। गांव में पानी की बढ़ोत्तरी को देखते हुए इंदलापुर गांव के निवासी मो साकिर, बबलू, जमील, राजेंद्र अन्य लोगों ने बताया कि पानी से फसलें डूबने लगी हैं। फसलों को देखकर किसान दुखी हो रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











