Homeअम्बेडकर नगरएमओआईसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

एमओआईसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

एमओआईसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एमओआईसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा वैठक हुई। जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों, यथा एंबुलेंस की सुविधा, रूटीन इम्यूनाइजेशन, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, टेलीमेडिसिन, राष्ट्रीय वाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी एवं गैर संचारी रोग आदि के साथ साथ दवाओं की उपलब्धता और अस्पतालों में स्वच्छता जैसे मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में वेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना शासन की प्राथमिकता में है।

वैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन समय से डाक्टर की उपस्थिति रहे और मरीजों का इलाज अच्छे से किया जाय। मरीजो को विना किसी कारण से रिफर न किया जाए। केवल गम्भीर मरीज को ही रिफर किया जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। वैठक के दौरान प्राचार्य मेडिकल कलेज डा. सदीप कौसिक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सम्वधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read