सालासर बालाजी महाराज भक्त मण्डल ने वृद्धाश्रम में फल व खाद्यान्न सामग्री बांटा
मुकेश तिवारी
झांसी। कीर्तिशेष वेधराज हनुमान प्रसाद दीक्षित (संस्थापक श्री सालासर बालाजी महाराज भक्त मण्डल झाँसी) की दशम पुण्यतिथि पर आईटीआई पर स्थित वृद्धाश्रम में फल-खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। वैध वीरेन्द्र दीक्षित मुख्य संरक्षक श्री सालासर बालाजी महाराज भक्त मण्डल झाँसी, अंकुर दीक्षित जिला उपाध्यक्ष भाजपा झाँसी अध्यक्ष श्री सालासर बालाजी महाराज भक्त मण्डल झाँसी जिसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भाजपा मुकेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गोतम, महापौर रामतीर्थ, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संतोष सोनी, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग जगदीश साहू, आदर्श गुप्ता पार्षद, सोरव मिश्रा, कपिल बिरसानिया, विशेषांक तिवारी, पुरुकेश अमर्या, अनुराग पटरिया, डाॅ प्रतीक शिवहरे, अजहर खान, सुनील जैन, शैलेन्द्र जैन, नरेश दुबै, गंगाराम साहू, ब्रजकिशोर राजपूत, कुलदीप, दीपक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। वहीं अयोध्यापुरी सी ब्लाक में स्थित शिव-दुर्गा मन्दिर में संगीतमय सुन्दर कांड का पाठ व प्रसाद वितरण व उनके चित्र पर पुष्पांजलि मण्डल के समस्तज़न द्वारा किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











