शिक्षा एक सुरक्षित व समृद्ध भविष्य के निर्माण करने का माध्यम: वृन्दा
एसपी ने छात्रों के बीच पहुंचकर किया हौसला-अफजाई
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के माराचन्द्रा कम्पोजिट विद्यालय पहुंचकर वृंदा शुक्ला ने स्कूली बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य एवं उनको प्रोत्साहित करते हुए कक्षा 01 से 08 तक के बच्चे जो अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए तथा जिनकी कक्षा में उपस्थिति 100% रही बच्चों को पुरस्कृत किया गया साथ ही बच्चों को पढाई के प्रति जागरुक किया गया। बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रहे विद्यालय के अध्यापकों को भी पुरुस्कृत किया गया तथा विद्यालय में कार्यरत सफाईकर्मी जो प्रतिदिन समय से विद्यालय में आकर साफ-सफाई कर बच्चों को पढ़ाई हेतु एक स्वच्छ माहौल रखता है, उनको भी पुरुस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अपने बारे में बच्चों को जानकारी देते बताया कि मैंने खुद किस प्रकार अपनी शिक्षा की और शिक्षा की वजह से हरियाणा के एक छोटे से कस्बे से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी कर आज आप सबके सामने हूँ। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं परिश्रम के महत्व पर विशेष बल दिया जाय। उनके द्वारा बच्चियों को खासकर लड़कियों को प्रोत्साहित किया गया कि अधिक से अधिक उच्च कोटि की शिक्षा ग्रहण करने का प्रयास करें वही एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का निर्माण करने का एकमात्र माध्यम है। सभी ग्रामवासियों और अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया कि अपने गांव के स्कूल को और सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान प्रदान करें। अध्यापकों की जवाबदेही निर्धारित करें यह सुनिश्चित करें कि बच्चे नियमित रूप से स्कूल जाते रहे और वहां उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान हो। वहां की सुख सुविधा एवं संसाधन सही रूप से उन्हें उपलब्ध हो तथा बच्चों की एक बेहतर दिनचर्या बनाए,उनके पसंदीदा स्कूल एक्सेसरीज चुने। बच्चे की उपलब्धियों में शामिल होकर उनका मनोबल बढाये। स्कूल के कार्यक्रमों में बच्चों को प्रतिभाग कराये। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष बहिलपुरवा रामसिंह, चौकी प्रभारी सरैया यदुवीर सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय के अध्यापक सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














