HomeJaunpurरिटायर्ड दरोगा पर बहू ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया

रिटायर्ड दरोगा पर बहू ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया

रिटायर्ड दरोगा पर बहू ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया

अजय जायसवाल
गोरखपुर। बीते दिनों कैंट थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने रिटायर्ड दरोगा ससुर पर आरोप लगाया था कि उनके साथ अश्लील हरकत करते हैं और देवर ने उनके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने इस का वीडियो भी बनाकर वायरल किया था।
अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई देते हुए रिटायर्ड दरोगा ने कहा कि उनकी बहू ने साजिश के तहत उन्हें फंसाने के लिए वीडियो बनाकर वायरल किया।उन्होंने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहू जायदाद के लालच में यह सब कर कर रही है। उन्होंने बताया कि आए दिन घर में आंतरिक कलह होता रहता था बहू सास ससुर व अन्य लोगों के साथ मारपीट करती थी इस बात का जब हम लोगों ने विरोध किया तो उसने यह साजिश करके वीडियो बनाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की।
पीड़िता के सास ने कहा कि जिस दिन का वीडियो उनकी बहू वायरल कर रही है उस दिन वह खुद घर पर मौजूद थी और अपने ससुर ने खाना देने के लिए बहू को कमरे में बुलाया था। पीड़िता के पति ने भी अपनी पत्नी को ही दोष देते हुए कहा कि यह सब वह साजिश के तहत घटना को अंजाम दे रहे हैं और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। पूरा परिवार एक साथ महिला को ही दोष दे रहा है जबकि महिला के द्वारा लगाए गए।
आरोपों की बात करें तो पीड़ित महिला ने घरेलू हिंसा के साथ शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। पुलिस इस मामले में एक बार फिर विवेचना कर रही है। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read