963134
तेजस टूडे ब्यूरो
Next article
इसके बाद शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्कूल निदेशक, शिक्षा निदेशक और प्रधानाचार्या ने बाबू जी और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद छात्रों ने मार्च पास्ट करते हुए रंगारंग कार्यक्रम और देशभक्ति झाकियाँ प्रस्तुत की। स्कूल निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने सभी छात्रों व अभिभावकों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। शिक्षा निदेशक आलोक यादव ने गणतन्त्र दिवस के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। इसके बाद मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





