HomeJaunpurक्‍लासरूम में लटकती मिली छात्रा की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज

क्‍लासरूम में लटकती मिली छात्रा की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज

क्‍लासरूम में लटकती मिली छात्रा की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज

गोरखपुर (पीएमए)। जिले के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज स्थित मलिन बस्ती के रहने वाले विनोद कुमार की 21 वर्षीय बेटी प्रियंका की मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने एफआईआर दर्ज हुए बिना अन्तिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिवार को सांत्वना देने पहुंचे नगर विधायक ने जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ी और इसे हत्या बताया तब पुलिस ने पिता विनोद की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।

ममता बनर्जी सरकार को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ा झटका

वहीं रविवार की सुबह से ही छात्र नेताओं के साथ ही अन्य पार्टियों के नेताओं का प्रियंका के घर तांता लगा रहा। एहतियातन भारी संख्या में फोर्स भी तैनात रही। शाम तक एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद घरवालों ने प्रियंका के शव का अन्तिम संस्कार किया।
इसके पूर्व शनिवार की रात परिवारीजनों व मोहल्लेवासियों ने पोस्टमार्टम में देरी होने पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। बाद आनन-फानन में देर रात प्रशासन द्वारा नियुक्त डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद से ही घरवालों ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग शुरू कर दी। उधर, रविवार की सुबह ही किसी अनहोनी से निपटने के लिए शाहपुर, पिपराइच व गुलरिहा थाने की पुलिस के अलावा पीएसी बल की एक टुकड़ी मौजूद छात्रा के घर के इर्द-गिर्द मौजूद रही। विधायक ने पढ़ी पीएम रिपोर्ट, जताई हत्या की आशंका, तब हुआ केस।

फैक्ट्री की दीवार गिरने से 4 लोग हुए घायल

नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल परिवार को ढांढस बंधाने छात्रा के घर पहुंचे। परिवारीजनों से बात की तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। विधायक ने पढ़ने योग्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी मंगवाई। परिजनों व मोहल्लेवासियों के सामने रिपोर्ट के मेडिकल टर्म को आम भाषा में लोगों समझाया। विधायक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छात्रा की मौत गला दबाने से हुई है जिसके बाद उसे दुपट्टे से बांधकर लटकाया गया है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

Must Read