Homeहरदोई175 वाहनों का फिटनेस फेल होने पर पंजीयन किया गया निरस्त

175 वाहनों का फिटनेस फेल होने पर पंजीयन किया गया निरस्त

175 वाहनों का फिटनेस फेल होने पर पंजीयन किया गया निरस्त

अमित त्रिवेदी
हरदोई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने बताया कि जनपद में स्कूलों/महाविद्यालयों में संचालित 753 वाहनों में 175 वाहन फिटनेस फेल है। फिटनेस कराने हेतु रजिस्टर्ड डाक से नोटिस देने के पश्चात् भी उक्त 175 फिटनेस फेल वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों का फिटनेस नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मोटरयान नियमावली 1989 के नियम 52 में निहित प्राविधानानुसार ऐसे यान को मोटरयान अधिनियम की धारा-39 के अन्तर्गत विधिक रूप से पंजीकृत नहीं माना जा सकता है और इनका सार्वजनिक स्थान पर संचालन विधिमान्य नहीं है।ऐसी दशा में यह मानने का पर्याप्त कारण है कि उक्त यान का सार्वजनिक स्थान पर संचालन जनता के लिए खतरा पैदा करेगा और यान मोटरयान अधिनियम तथा तत्संबंधी नियमावलियों के प्राविधानों की अपेक्षाओं को पूर्ण नहीं करता है। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहन के स्वस्थता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण विफल होने की स्थिति पर उपरोक्त वाहन का 21 सितम्बर से 6 माह के लिए पंजीयन निलम्बित किया जाता है। साथ ही सम्बन्धित वाहन स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने वाहन की पंजीयन पुस्तिका/अन्य प्रपत्र तत्काल प्रभाव से कार्यालय में जमा करें।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read