Homeकौशाम्बीकिसानों की उपज का मिलेगा सही मूल्य

किसानों की उपज का मिलेगा सही मूल्य

किसानों की उपज का मिलेगा सही मूल्य

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। किसानों की रबी फसल का गेहूं क्रय करते हुए किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देना सरकार के समक्ष चुनौती रही, किन्तु सरकार ने कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु मास्क लगाकर, सेनेटाइजर का प्रयोग कराकर, दूरी बनाकर, साबून से हाथ धुलने आदि प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए प्रदेश में खुले ५६७८ गेहूँ क्रय केन्द्रों पर किसानों के हित में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत निर्धारित १९७५ रुपये प्रति कुन्तल की दर से किसानों का गेहूं खरीदना शुरू किया।

किसान खुशहाल रहे, और उसकी उत्पादित फसल का वाजिब मूल्य मिले। जिससे किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और उसका विकास हो। प्रदेश में किसानों से ही गेहूँ क्रय किया गया है, बिचैलियों, दलालों को पनपने नहीं दिया गया। प्रदेश में किसानों की सही पहचान के लिए पहली बार ईपीओपी डिवाइस के माध्यम से किसानों का बायोमेट्रिक प्रमाणित कराते हुए खरीद की जा रही है। सरकार द्वारा गेहूं खरीदने से किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है।

प्रदेश सरकार जिन किसानों से गेहूं खरीद रही है, उसके मूल्य का भुगतान पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में कर रही है। इस पारदर्शी व्यवस्था से किसान का जितना गेंहूॅ क्रय किया गया है, निर्धारित दर से उसको पूरा मूल्य मिल रहा है। जो गत वर्ष से काफी अधिक है। कोरोना जैसी महामारी के समय भी प्रदेश सरकार ने किसानों के आर्थिक हित का ध्यान रखा और क्रय किये गये गेंहूॅ मूल्य का १०९२९.९१७ करोड़ रूपये किसानों के खातों में सीधे भुगतान किया है।

खरीदे गये गेंहूॅ में एक हेक्टेयर से कम भूमि वाले २७७८०२ सीमान्त कृषक, एक से दो हेक्टेयर भूमि वाले ३९४३०९ लघु कृषक, दो से चार हेक्टेयर भूमि वाले ३६१०३९ लघु मध्यम कृषक, चार से दस हेक्टेयर भूमि वाले ७२३८३ मध्यम कृषको व बड़े किसानों से गेंहूॅ क्रय करते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया है। प्रदेश सरकार की गेहूँ क्रय नीति से क्रय किये गये गेंहूॅ के मूल्य का भुगतान पाकर किसान खुश है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read