महाकुम्भ में शाही स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के सुगम व्यवस्था लिये क्षेत्रीय लोगों ने संभाली कमान
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
प्रयागराज। महाकुम्भ में जाने वाले श्रद्धालुओं को हाइवे पर भयानक जाम के चलते जगह जगह भूखे प्यासे रुकना पड़ रहा है। तमाम श्रद्धालु पैदल ही आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे है। वहीं जहां कुछ दो पहिया वाहन, ऑटो और टैक्सी वाले आगे पहुंचाने के लिए मनमानी किराया वसूल रहे हैं।
नागरिकों की शिकायत पर 14दो पहिया वाहनो का चालान किया गया।वहीं कई स्थानों पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे चलाए जा रहे हैं। महाकुंभ के अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर अनुमान से काफी अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ आ जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर 28जनवरी की रात से बसों चारपहिया वाहनों को यूपी एमपी सीमा पर रोक दिया गया जिससे हजारों लोग पैदल ही प्रयागराज की चलने लगे। श्रद्धालुओं की मजबूरी का फायदा उठाने के लिए कुछ दोपहिया चालक पांच किलोमीटर के लिए पांच सौ रुपए और भारवाहन मैजिक टैक्सी आदि नारीबारी से जारी तक का पांच सौ रुपए वसूल रहे थे। कुछ स्थानीय समाजसेवियों के हस्तक्षेप पर चौकी प्रभारी अनुराग ने चौदह दो पहिया वाहनों का चालान किया और टैक्सी चालकों को निर्धारित किराया वसूलने का निर्देश देते हुए छोड़ा। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा,विहिप, भगवती मानव कल्याण संगठन के साथ पावर हाउस गौरा के विद्युतकर्मी, स्थानीय नागरिकों,समाजसेवियों ने भूखे प्यासे श्रद्धालुओं को चाकघाट बार्डर,नारीबारी, जारी आदि स्थानों पर पूड़ी सब्जी, खिचड़ी, बिस्कुट पानी आदि वितरित किया। इस अवसर पर सूर्य कांत शुक्ल, दीपक केसरवानी, विकाश चन्द शुक्ल,बालेन्द्र द्विवेदी, सत्यम शुक्ल, दिवाकर त्रिपाठी, प्रभाकांत शुक्ल, बृजेश, अविकल मिश्र, राजकुमार, प्रशांत यादव, मण्डल अध्यक्ष आशीष पाल, अनिल चतुर्वेदी, धर्मराज, अशोक सिंह, मनोज केसरवानी, शिवेन्द्र नारायण तिवारी आदि की सराहनीय भूमिका रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






