Homeबहराइचक्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने स्टेनोग्राफर कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने स्टेनोग्राफर कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने स्टेनोग्राफर कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण

अब्दुल शाहिद
बहराइच। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के डीजीई विभाग, नेशनल कैरियर सर्विस योजनान्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं एसआईआईटी ग्रुप आफ आईटी एण्ड मैनेजमेंट के सहयोग से राम मनोहर एजूकेशनल एवं सामुदायिक बाल विकास सोसाइटी द्वारा संघारण मन्दिर के निकट संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के युवाओं हेतु निःशुल्क स्टोनोग्राफी कोचिंग सेन्टर में आत्मविश्वास जागृति कार्यकम का आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, राजकुमार ने प्रशिक्षणरत् युवाओं में आत्मविश्वास जागृत पैदा करते हुए कहा कि जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए स्वयं में आत्मविश्वास अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आत्म विश्वास के बिना आप स्वयं पर विश्वास नहीं रखेंगे तब तक आपके विचार सकारात्मक नहीं होंगे, इसलिए स्वयं पर भरोसा रखते हुए सभी प्रशिक्षार्थी निःशुल्क कोचिंग का भरपूर लाभ उठायें। जिला सेवायोजन अधिकारी, संजय कुमार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में स्टोनोग्राफी के अवसरों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। राम मनोहर एजुकेशनल सोसायटी के संस्थापक सुरेश चन्द्र शुक्ल द्वारा प्रशिक्षार्थियों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहकर मेहनत से स्टोनोग्राफी पाठ्यकम सीखने की सलाह दी। सिट ग्रुप के संचालक फारूख आजम द्वारा कम्प्यूटर शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए प्रशिक्षार्थियों को लगन से सीखने के लिये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्टोनोग्राफी इन्स्ट्रक्टर, जिकरा युनुश, कम्प्यूटर टीचर संजय त्रिपाठी, अरूणेश कुमार गुप्ता व मसूदी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read