बीएमपीएस में मनाया गया रेड—डे

मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। स्थानीय कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज में रेड डे मनाया गया। जिसमें प्ले ग्रुप से कक्षा 2 के बच्चों को लाल रंग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए सीनियर की टेक जीनियस क्विज कंपटीशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें वल्लवी ग्रुप की हिमांशु सिंह और हिमांशु मीणा की जोड़ी प्रथम, नालंदा ग्रुप की आयुष प्रताप सिंह और अंशु कुमारी की जोड़ी द्वितीय तथा विक्रमशिला की यशिका श्रीवास्तव और सोमिल यादव की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। प्रबंध निदेशक सुनील सिंह ने बताया कि टेक जीनियस क्विज कंपटीशन का आयोजन का मकसद बच्चों के अंदर आत्मविश्वास और समसामयिक घटनाओं के बारे में जानकारी देना रहा। इस कार्यक्रम को शिवम और रविंद्र सिंह ने संपन्न कराया। वहीं प्ले ग्रुप से कक्षा 2 के बच्चों को लाल रंग के विषय में मनोरंजक ढंग से जानकारी देने में सीमा सिंह, सोनिका सिंह, ज्योति सिंह, सुबह दीक्षित, पूजा, स्मिता विश्वकर्मा, सविता आदि अध्यापक अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संयोजन सीसीए इंचार्ज प्रीति श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक शांतनु सिंह, प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह, सह प्रशासनिक सचिव शालिनी सिंह, प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन, बीएन यादव, श्रवण तिवारी, एमपी सिंह, अंजू श्रीवास्तव, विकास सिंह, मनीष अवस्थी, नीरज सिंह, रोहित त्रिवेदी,अर्चना सिंह, विष्णु सिंह सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह जानकारी बीएपीएस के जनसंपर्क अधिकारी यश बहादुर यादव ने दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














