HomeTrendingहनुमानगढ़ी मे जलाया गया रावण

हनुमानगढ़ी मे जलाया गया रावण

  • हनुमानगढ़ी मे जलाया गया रावण

तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। स्थानीय नगर के हनुमानगढ़ी में दशानन रावण जलाया गया। मेला मैदान हनुमानगढ़ी में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए। हनुमानगढ़ी में विजयदशमी के अवसर पर विशाल मेले का कार्यक्रम वर्षों से चला आ रहा है और यही पर रावण दहन का भी कार्यक्रम रखा जाता है। दिन भर लोगों ने जहां मेले का आनंद लिया तो शाम होते-होते रावण के पुतले के पास हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। महराजगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा रावण का दहन किया गया। श्री साहू ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत है। रावण इतना बलशाली और शक्तिशाली था कि कोई उसका मुकाबला नहीं कर सकता था लेकिन उसके घमंड ने उसको खत्म कर दिया। आज हम सभी बुराई के रूप में रावण को जलाते हैं। इसी तरह हमें अपने जीवन से भी अवगुणों को निकाल कर बाहर फेंक देना चाहिए। इस अवसर पर ईओ राम आशीष वर्मा, कोतवाल जगदीश यादव, रामकुमार यादव, पीयूष साहू, धर्मेंद्र वर्मा, विजय धीमान, सूर्य प्रकाश वर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read