धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा
दीपक कुमार
सैयदराजा, चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत में शुक्रवार की सायं भगवान जगन्नाथ जी का रथ यात्रा नगर में धूमधाम से निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे भीम बाबा मंदिर सेवा समिति की ओर से संरक्षक राजेश कुमार जायसवाल ऊर्फ बाढू जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा जयकारा लगाकर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की साथ भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा श्रद्धा भक्ति व धूमधाम से निकाला गया।
भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा पौहारी बाबा कुटी से प्रारम्भ होते हुए के डाकखाना गली, उत्तरी बाजार, दक्षिणी बाजार, त्रिमुहानी होते हुए भीम बाबा मंदिर प्रांगण में आकर समापन किया गया। शासन प्रशासन द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिया गया। साथ ही भीम बाबा मंदिर सेवा समिति की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर संयोजक बच्चा बाबू अग्रहरि, परमेश्वर मोदनवाल, नरेंद्र चौरसिया, परमानंद तिवारी, रंजीत सिंह, डा. राम आशीष कुशवाहा, राजेश सिंह, शंकर जायसवाल, राहुल जायसवाल, रोहित जायसवाल, दीपक वर्मा, सुरेश गुप्ता आदि कई लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















