राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समन्वय मिलन का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साप्ताहिक समन्वय मिलन का वार्षिकोत्सव राणा प्रताप पी जी कॉलेज में मनाया गया। वार्षिकोत्सव में योगासन, सामूहिक समता, खेल इत्यादि का प्रदर्शन स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।
वार्षिकोत्सव में क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर भाई साहब ने बौद्धिक दिया जिसमें संघ द्वारा दिए गए पांच परिवर्तन एवं शाखा में आने के महत्व को सभी स्वयंसेवकों को बताया गया यहाँ विभाग संचालक डॉ. अरुण कुमार, नगर संघचालक अमरपाल की मंचासीन रहे। विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, सह विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, जिला प्रचारक आशीष ने इस आयोजन को सफल बनाने सुल्तानपुर में अहभ योगदान दिया।नगर में निवास करने वाले संघ विचार परिवार के 24 संगठनों के पदाधिकारी नियमित रूप से हर शुक्रवार साप्ताहिक मिलन में एकत्रित होते हैं। वार्षिकोत्सव की तरह हर माह एक सार्थक कार्यक्रम कर सारे आनुषंगिक संगठनों में समन्वय बनाए रखने का ये एक अनूठा प्रयास है। इस अवसर पर प्रो. विनोद कुमार सिंह, डॉ. आरए वर्मा, सुशील त्रिपाठी, अभाविप से डॉ. संतोष सिंह अंश, शुभेन्द्रवीर सिंह, तेजस्व पाण्डेय, शिवम दुबे, कौतुक, डॉ. अभिषेक पाण्डेय, रूपेश सिंगज, आलोक आर्य, डॉ. जेपी सिंह, सुधाकर सिंह, डॉ. पवन सिंह, अभिषेक सिंह, प्रो. निशा सिंह, विनय सिंह, दीपक यादव, अभिषेक सिंह, रितिक द्विवेदी, सौम्य बरनवाल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









