अंकित सक्सेना
बदायूं। केदारनाथ महिला इंटर कालेज बदायूं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कालेज बदायूं के शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. मनवीर सिंह बदायूं देवेंद्र सिंह धामा जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यापर्ण करके किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अमलेश गुप्ता ने समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ देकर किया। स्वयंसेविका द्वारा स्वागत गीत में प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा विभीन कुरीतियों को दूर करने का जागरुकता संदेश दिया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत भी गया। डा. मनवीर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना मात्र योजना नहीं है, बल्कि एक ऐसा प्लेटफार्म है जो हमें जीने की काला सिखाता है। समाज के लिए कुछ करना सिखात है। प्रत्येक वह कार्य जो मन हृदय आत्मा से किया जाता है, उसे सफलता निश्चित है। अपने लिए तो सभी जीते ओर करते हैं। असल मनुष्य वही है जो औरों के लिए कुछ करता है।
मैं आज इस सेवा योजना के मंच से आह्वान करता हूं कि आप सभी राष्ट्र सेवा योजना के अर्थ को समझे एवं जीवन में उतारे तभी इस कार्यक्रम की सफलता है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना भी की। एसएचओ देवेंद्र सिंह धामा ने कहा कि बालिकाओं को किसी से भी डरने व घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने कार्तव्य का पालन करें अधिकार भी स्वयं मिल जाएंगे। उन्होंने कहा समस्त पुलिस कानून और व्यवस्था ही समाज के लिए है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। मन को मजबूत बनाये, क्योंकि मन ही हमारा सबसे बड़ा साथी और सच्चा सहयोगी होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. अमलेश गुप्ता ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सेवा की योजना की कार्यक्रम अधिकारी कुमारी प्रवीण ने सात दिवस के कार्यक्रम की रुप-रेखा प्रस्तुत की। समस्त कार्यक्रम का संचालन कुमारी प्रवीण के दिशा निदेर्शन में किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।