मर्यादा एवं संस्कारों का संदेश देती है रामलीला: अरविन्द वशिष्ठ
धनुष लीला का पूजन-अर्चन करके किया शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। सदर बाजार रामलीला में आयोजित धनुष लीला का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम की आरती एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेते हुए रामलीला को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की पहचान बताया। इस मौके पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में अतिथि विनय शर्मा सहित रामलीला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय प्रकाश पटेरिया, विकास खत्री, नरेंद्र कौशिक, अश्विनी पुरोहित, ट्विंकल जैन, रोहित गुप्ता, चंद्र प्रकाश गोस्वामी शास्त्री, आचार्य शांतनु पांडेय, संजीव अग्रवाल, कमलेश नामदेव, आशीष वाजपेयी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













