HomeTrendingसंस्कार, सुरक्षा एवं स्वरोजगार का मंत्र: विद्यार्थियों को मिला राष्ट्र निर्माण का...

संस्कार, सुरक्षा एवं स्वरोजगार का मंत्र: विद्यार्थियों को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश

  • संस्कार, सुरक्षा एवं स्वरोजगार का मंत्र: विद्यार्थियों को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश

  • पर्यावरण संरक्षण से लेकर कृषि उद्यमिता तक पर हुई चर्चा

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी, नागरिक कर्तव्यों, व्यक्तिगत सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, कृषि उद्यमिता और भारतीय संस्कारों का पाठ पढ़ाया गया। मंडलायुक्त बिमल दुबे, शासन के सचिव जेबी सिंह, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक विजय भूषण और जलीय कृषि विशेषज्ञ डॉ. अज़ाद दुबे ने विद्यार्थियों को जीवन में जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
मंडलायुक्त ने प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान पीढ़ी का दायित्व संसाधनों का उपयोग करने के साथ उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना भी है। वहीं सचिव जेबी सिंह ने अपराध रोकथाम, सामाजिक सद्भाव और सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। पूर्व पुलिस महानिरीक्षक विजय भूषण ने आत्मरक्षा, सतर्कता और आपात परिस्थितियों में सूझबूझ से निर्णय लेने के गुर बताये।
जलीय कृषि विशेषज्ञ डॉ. अज़ाद दुबे ने टिकाऊ झींगा पालन और कृषि आधारित उद्यमिता की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि कारोबार में सफलता के लिए लागत नियंत्रण, संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और व्यावहारिक रणनीति जरूरी है। इससे विद्यार्थियों को स्वरोजगार के नए अवसरों को समझने का अवसर मिला।

 

 

 

 

 

Must Read