मिलावटखोरी के खिलाफ संस्था के कार्यकर्ताओं की रैली 23 को
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
कालपी, जालौन। समाजसेवी संस्था ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के कार्यकर्ताओं की बैठक में खाद्यान्न में मिलावट मिलावट खोरी के संबंध में रोकथाम हेतु आयोजित बैठक में तय किया कि 23 अक्टूबर को रैली निकाल कर जनता को जागरूक करने का अभियान चलेगा।
ऑपरेशन विजय (बुराइयों के खिलाफ जंग) के तत्वाधान में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव की मौजूदगी में बब्बन ठाकुर की अध्यक्षता में कागजीपूरा कालपी में आयोजित बैठक में मिलावटखोरी के खिलाफ रणनीति बनाई गई। संस्था के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह सेंगर ने कहा कि खाद्यान्न में मिलावटखोरी के कारण मानव जाति में अनेकानेक फैल रही है। बीमारियों की रोकथाम हेतु रामजानकी मंदिर कालपी से मेन मार्केट होकर भारी संख्या में रैली निकालने के लिए रणनीति की गयी। बैठक में अमर सिंह चंदेल, प्रदीप गांधी नगर अध्यक्ष, रविंद्र सिंह भदौरिया, अश्वनी तिवारी, सर्वेश पुरवार, विवेक निगम, कुलदीप शुक्ला, गणेश प्रसाद कोस्टा, शिव भवन मौर्य, संतोष गुप्ता इटोरा, रूप सिंह चंदेल जोल्हुपुर, मनोज कुमार जोल्हुपुर, रमेश सिंह सेंगर शहीदनगर, देवेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह विद्यालय प्रबंधक, अनुराग दुबे आदि योद्धा एवं समाजसेवी सम्मिलित हुए। बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र हित मे नारेबाजी की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












