Homeबस्तीशहादत दिवस पर याद किये गए उरी हमले में शहीद हुए राकेश

शहादत दिवस पर याद किये गए उरी हमले में शहीद हुए राकेश

शहादत दिवस पर याद किये गए उरी हमले में शहीद हुए राकेश

निशा
नुआंव, कैमूर, बिहार। नुआंव जिला परिषद सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अश्विनी चौबे उर्फ झलबू चौबे व डुमरांव के पूर्व विधायक ददन पहलवान ने उरी आतंकवादी हमले में शहीद राकेश सिंह कुशवाहा के प्रतिमा पर दीप जला माल्यार्पण किया। बता दें कि आज ही के दिन 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के 4 आतंकवादियों ने उरी के सेना हेडक्वार्टर पर कायराना हमला किया था। हमले मे भारत के 19 जवान शहीद हो गए थे उन्हीं शहीदों मे से एक कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड मुख्यालय से उत्तर स्थित बुड्ढा गांव के निवासी हरिहर सिंह के पुत्र वीर सैनिक राकेश सिंह हैं।

शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थानीय जीप सदस्य प्रतिनिधि अश्विनी कुमार चौबे और थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने कहा कि गांव परिवार ही नहीं पूरे देश को राकेश की शहादत पर गर्व है। ऐसे सिपाही जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दें, वे धन्य हैं। चौबे ने शहीद के प्रतिमा स्थल की घेराबंदी और वहाँ एक चापाकल गड़वाने की घोषणा की। डुमरांव के पूर्व विधायक ददन पहलवान ने अपने निजी पैसे द्वारा निर्माणाधीन शहीद राकेश द्वार को फरवरी तक पूरा कराने का आश्वाशन दिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनकी विधवा पत्नी किरण कुशवाहा, पिता हरिहर सिंह, बेटा हर्ष, भाई हरहंगी सिंह, पूर्व उप प्रमुख मंटू ठाकुर, बीसीसी शंभू यादव,सरपंच बनारसी गुप्ता, हृदया सिंह, अनिल सिंह जितेंद्र सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read